Mahindra ग्रुप के CEO आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि अगर विक्रम हमारी कार चलाते हैं तो यह उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात होगी। विक्रम मैं आपको नमन करता हूं। आप वही हैं जिसे हम राइज स्टोरी कहते हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा का ट्विटर अकाउंट से कई ऐसे कंटेंट पोस्ट होते हैं, जो सीधे वायरल होते हैं। आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक और वीडियो शेयर है, जिसको लेकर आज फिर से सुर्खियों में हैं। जाने-माने उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के CEO आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने शनिवार सुबह एक वीडयो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स बिना हाथों के कार चला रहा है। दरअसल यह शख्स दिव्यांग है और इसके दोनों हाथ नहीं है। जिस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है उनका नाम विक्रम अग्निहोत्री है। आनंद महिंद्रा का कहना है कि अगर विक्रम उनकी गाड़ी चलाते हैं तो उनके लिए सौभाग्य की बात होगी। आइये जानते हैं पूरा मामला।
विक्रम अग्निहोत्री नाम के इस शख्स ने करंट से झुलस जाने पर अपने दोनों हाथ गंवा दिये थे। लेकिन विक्रम ने हार नहीं मानी और वह अब अपने पैरों से गाड़ी चलाकर जीवन यापन करता है। उसे सरकार द्वारा पैरों से कार चलाने का लाइसेंस भी मिला हुआ है। अब आनंद महिंद्रा चाहते हैं कि यह शख्स उनकी गाड़ियां चलाएं। उन्होंने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अगर विक्रम हमारी कार चलाते हैं, तो यह उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात होगी। विक्रम, मैं आपको नमन करता हूं। आप वही हैं जिसे हम राइज़ स्टोरी कहते हैं।
आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा हमेशा से ही समाज को प्रेरित करने वाले लोगों के मदद के लिए आगे आकर खड़े हुए हैं। इससे पहले पैरा-एथलीट दीपा मलिक ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में इस्तेमाल किए जाने वाली एक गाड़ी में सवार होने का वीडियो साझा किया था, जो कि दिव्यांग लोगों के लिए खास डिजाइन किया गया है। दीपा मालिक ने ट्वीट कर वाहन निर्माताओं को ऐसी गाड़ियों को बनाने लिए अनुरोध किया था, जिससे दिव्यांग लोग भी कार चला सकें। इसी क्रम में आनंद महिंद्रा ने अपनी टीम को इसे बनाने का चैलेंज दिया था और अंत में दीपा को स्पेशल XUV700 गिफ्ट किया था।
It would be an honour and a privilege to have this man drive our cars. Vikram, I bow low to you. You are what we call a Rise story. Thank you for inspiring us to embrace life with gratitude… pic.twitter.com/SyxncKOoob
— anand mahindra (@anandmahindra) May 21, 2022
इन दिनों महिंद्रा भारत में अपनी नई 2022 Mahindra Scorpio-N की लॉन्चिंग की तैयारियों में जुटी हुई है। इसे 27 जून को लॉन्च किया जा रहा है। बता दें कि इस गाड़ी को बिग डैडी के नाम से प्रमोट किया जा रहा है और । इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मोटर और 2.2-लीटर डीजल यूनिट शामिल है।