Responsive Menu
Add more content here...

सुखबीर सिंह बादल पर हमला: अमृतसर के गोल्डन टेंपल में फायरिंग, देखें वीडियो

Spread the love

पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में गोलियां चलने की घटना सामने आई है, जहां शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और अन्य नेता 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा घोषित धार्मिक दंड के तहत ‘सेवा’ कर रहे थे। इस हमले में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। आरोपी नारायण सिंह चौड़ा ने सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे तुरंत काबू में कर लिया।

घटना पर एडीसीपी हरपाल सिंह ने कहा कि स्वर्ण मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे और सुखबीर सिंह बादल को पहले ही कवर कर लिया गया था। उन्होंने बताया, “मैं सुबह सात बजे ही यहां पहुंच गया था। नारायण सिंह चौरा (हमलावर) कल भी यहां मौजूद था। पहले उसने गुरुघर में मत्था टेका, फिर बाहर आकर फायरिंग करने की कोशिश की। हालांकि, वह सीधी फायरिंग नहीं कर सका क्योंकि वहां हमारे जवान तैनात थे। घटना में किसी को गोली नहीं लगी है।”

श्री अकाल तख्त साहिब ने सुनाई सजा, सुखबीर बादल पहुंचे सेवा के लिए
पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सुनाई गई सजा को पूरा करने के लिए स्वर्ण मंदिर पहुंचे। मंगलवार को वह सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वर्ण मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने करीब एक घंटे तक घंटाघर के बाहर सेवादार के कपड़े पहनकर बरछा पकड़ा और पहरेदारी की। इसके बाद उन्होंने एक घंटे तक कीर्तन सुना और अंत में जूठे बर्तनों की सफाई की।

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी सेवा के तहत जूठे बर्तन साफ किए। वहीं, पार्टी नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा, सुरजीत सिंह रखड़ा, प्रेम सिंह चंदूमाजरा और महेश इंदर ग्रेवाल ने टॉयलेट की सफाई की। सुखबीर सिंह बादल को भी टॉयलेट साफ करने की सजा दी गई थी, लेकिन पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से उन्हें इस कार्य से छूट दी गई।

Source: Abp news

Read the latest and breaking Hindi news | English News on अब पाएं सबसे निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज खबरें, सिर्फ WWW.THEINSIGHTTODAY.COM पर. Get live Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more..Read Latest News on your Mobile app so Download Mobile app The Insight Today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *