ICAI CA Final Inter Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से आईसीएआई सीए इंटर, फाइनल रिजल्ट 2023 की घोषणा बुधवार 05 जुलाई 2023 को की गई।
ICAI CA Final Inter Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से आईसीएआई सीए इंटर, फाइनल रिजल्ट 2023 की घोषणा बुधवार 05 जुलाई 2023 को कर दी गई है। नतीजे घोषित होने के बाद, पंजीकृत उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in से चेक एवं डाउनलोड कर सकेंगे।
इससे पहले आईसीएआई परीक्षा सचिव एसके गर्ग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि मई 2023 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम बुधवार, 05 जुलाई, 2023 को घोषित होने की संभावना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।
ग्रुप 1 के लिए आईसीएआई सीए इंटर कोर्स परीक्षा 03, 06, 08 और 10 मई, 2023 को आयोजित की गई थी। ग्रुप II की परीक्षा 12, 14, 16 और 18 मई, 2023 को आयोजित की गई थी। ग्रुप 1 के लिए फाइनल कोर्स परीक्षा 02, 04, 07 और 09 मई, 2023 को आयोजित की गई थी। ग्रुप III की परीक्षा का आयोजन 11, 13, 15 और 17 मई, 2023 को किया गया था। यह ध्यान दिया जाए कि उपरोक्त वेबसाइट पर परिणाम तक पहुंचने के लिए उम्मीदवार को उसके रोल नंबर के साथ पंजीकरण नंबर भी दर्ज करना होगा।
सीए फाइनल मई 2023 टॉपर्स | AIR फर्स्ट रैंक | AIR सेकेंड रैंक | AIR थर्ड रैंक |
नाम | जैन अक्षय रमेश | कल्पेश जैन जी | प्रखर वार्ष्णेय |
शहर | अहमदाबाद | चेन्नई | नई दिल्ली |
रोल नंबर | 602848 | 617319 | 630530 |
अंक | 616/800 | 603/800 | 574/800 |
प्रतिशत | 77 | 75.38 | 71.75 |
सीए इंटर मई 2023 टॉपर्स | AIR फर्स्ट रैंक | AIR सेकेंड रैंक | AIR थर्ड रैंक |
नाम | वाई गोकुल साईं श्रीकर | नूर सिंगला | काव्या संदीप कोठारी |
शहर | हैदराबाद | पटियाला | मुंबई |
रोल नंबर | 168853 | 220026 | 208054 |
अंक | 688/800 | 682/800 | 678/800 |
प्रतिशत | 86 | 85.25 | 84.75 |
ICAI CA Final Inter Result डाउनलोड करने के आसान चरण
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
- रिजल्ट लाइव होने के बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
- अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
Read the latest and breaking Hindi news | English News on अब पाएं सबसे निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज खबरें, सिर्फ WWW.THEINSIGHTTODAY.COM पर।. Get live Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more.
Read Latest News on your Mobile app so Download Mobile app The Insight Today