राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE मेन) 2024 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। सेशन 1 की परीक्षा 22 जनवरी से 30 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं और नीचे बताए गए स्टेप्स का पालन करके भी इसे देख सकते हैं।
NTA हर साल इस महत्वपूर्ण परीक्षा का आयोजन करती है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र भाग लेते हैं। हालांकि, केवल कुछ ही अभ्यर्थी इसमें सफलता प्राप्त कर पाते हैं। परीक्षा के लिए देशभर के विभिन्न शहरों के अलावा कई अन्य देशों में भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
सेशन 2 की परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सेशन 1 का रिजल्ट घोषित होने के बाद शुरू होगी।
कब होगी परीक्षा?
पेपर 1 (बीई, बीटेक) के लिए परीक्षा 22, 23, 24, 28, और 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी। एग्जाम का आयोजन दो पालियों में होगा – प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
पेपर 2A और 2B (बी आर्क और बी प्लानिंग) की परीक्षा 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

पेपर 1 और पेपर 2 के सेक्शन बी में अब वैकल्पिक प्रश्न हटा दिए गए हैं। सभी 5 सवालों का उत्तर देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, सेक्शन बी में गलत उत्तर देने पर -1 अंक की नकारात्मक मार्किंग भी लागू की गई है।
शेड्यूल चेक करने का तरीका
- सबसे पहले, उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर कैंडिडेट्स होमपेज पर जेईई मेन शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर उम्मीदवार शेड्यूल को देख सकते हैं।
Source: Abp live
Read the latest and breaking Hindi news | English News on अब पाएं सबसे निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज खबरें, सिर्फ WWW.THEINSIGHTTODAY.COM पर।. Get live Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more..Read Latest News on your Mobile app so Download Mobile app The Insight Today