Responsive Menu
Add more content here...

RBI Gold: धनतेरस पर आरबीआई ने भारत पर बरसाया सोना, गोल्ड भंडार पहुंचा 855 टन

Spread the love

आरबीआई गोल्ड:

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंक ऑफ इंग्लैंड की तिजोरियों से 102 टन सोना भारत में ट्रांसफर कर लिया है। इस तरह आरबीआई देश के गोल्ड रिजर्व को लगातार बढ़ा रहा है, जिससे अब उसका कुल सोने का भंडार 855 टन हो गया है। इस कदम के साथ, भारत में मौजूद गोल्ड रिजर्व और मजबूत हुआ है। सितंबर 2022 से अब तक, भारत 214 टन सोना वापस ला चुका है, जो आरबीआई की कीमती प्रॉपर्टी और ऐसेट्स को देश के भीतर सुरक्षित रखने की प्राथमिकता को दर्शाता है।

आरबीआई क्यों ला रहा है सोना वापस?

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रिजर्व बैंक अपने महत्वपूर्ण ऐसेट्स को देश में ट्रांसफर कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्थिति के जटिल होने पर संवेदनशील जानकारी और संपत्तियों की सुरक्षा के लिए ऐसे कदम आवश्यक हो जाते हैं, जिससे मूल्यवान संपत्तियां देश के भीतर सुरक्षित रह सकें।

भारत का कुल गोल्ड भंडार 855 टन

आरबीआई के पास अब देश के भीतर 510.5 टन सोना है, जबकि कुल 855 टन गोल्ड रिजर्व के साथ उसने भारत में सोना सुरक्षित रखने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। वैश्विक हालात और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि घरेलू स्तर पर अपने ऐसेट्स का बेहतर प्रबंधन कर आर्थिक सुरक्षा बढ़ाई जाए। इस कदम के साथ, आरबीआई ने सरकार के आर्थिक सुरक्षा लक्ष्यों के अनुरूप ठोस पहल की है।

सोने को वापस लाने के लिए विशेष इंतजाम

इस सोने के ट्रांसपोर्टेशन के लिए सख्त गोपनीयता और उन्नत सुरक्षा उपायों का पालन किया गया। इसके लिए विशेष विमानों और सुरक्षित प्रोटोकॉल का उपयोग अनिवार्य था। यह पहली बार नहीं है जब भारत ने इतनी बड़ी मात्रा में सोना अपने देश वापस लाया हो। इसी साल मई में भारत ने बैंक ऑफ इंग्लैंड से 100 टन सोना घरेलू तिजोरियों में स्थानांतरित किया था, जो 1990 के दशक के बाद से सबसे बड़े सोने के ट्रांसफर में से एक था और जिसने देशी-विदेशी मीडिया में खासी चर्चा बटोरी थी।

Source: Abp News

Read the latest and breaking Hindi news | English News on अब पाएं सबसे निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज खबरें, सिर्फ WWW.THEINSIGHTTODAY.COM पर ।. Get live Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more..Read Latest News on your Mobile app so Download Mobile app The Insight Today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *