Responsive Menu
Add more content here...

सूडान गृह युद्ध में अब तक 413 लोगों की मौत:4 हजार भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू; शिप-एयरक्राफ्ट तैयार

Spread the love

सूडान में सेना और पैरामिलिट्री-रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच 15 अप्रैल से जारी लड़ाई का आज 10वां दिन है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, अब तक 413 लोगों की मौत हो चुकी है। 3,551 लोग घायल हुए हैं।

यहां करीब 4 हजार भारतीय भी फंसे हैं। इन्हें निकालने के लिए विदेश मंत्रालय ने ऑपरेशन कावेरी शुरू कर दिया है। फॉरेन मिनिस्टर एस. जयशंकर ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

जयशंकर ने कहा- सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने का काम शुरू हो चुका है। करीब 500 नागरिकों को पोर्ट सूडान लाया जा चुका है। इनके अलावा कुछ और नागरिक वहां पहुंचने वाले हैं। हमने इसे ऑपरेशन कावेरी नाम दिया है। हमारे शिप और एयरक्राफ्ट भारतीयों को वापस लाने के लिए रेडी हैं। अपने नागरिकों की मदद के लिए हम बिल्कुल तैयार हैं।

इसी बीच कई देश सूडान में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। अब तक अमेरिका, ब्रिटेन समेत 9 देशों ने अपने डिप्लोमैट्स को रेस्क्यू कर लिया है।

सूडान में लड़ाई से जुड़े अन्य अपडेट्स…

  • पांच भारतीयों को फ्रेंच एयरफोर्स ने निकाला है। फिलहाल, ये जिबूती में फ्रांस के मिलिट्री बेस पर हैं। इनके साथ कुछ दूसरे देशों के 28 नागरिक मौजूद हैं।
  • अरब न्यूज के मुताबिक, 24 अप्रैल को हुए हमले में फ्रांस का एक नागरिक घायल हुआ है।
  • इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

भारत के अलावा इन देशों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

फ्रांस : राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- 23 अप्रैल को एक प्लेन 388 नागरिकों को लेकर सूडान से निकला।

नीदरलैंड्स : फ्रांस के प्लेन में कई नागरिक नीदरलैंड्स के थे। नीदरलैंड्स की सरकार भी नागरिकों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।

जर्मनी : जर्मन सरकार के 3 विमान सूडान से 311 नागरिकों को लेकर 23 अप्रैल को जॉर्डन पहुंचे। यहां से विमान जल्द जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचेंगे।

इटली-स्पेन : दोनों देशों की सरकारें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। 23 अप्रैल को स्पेन के विमान से अर्जेंटीना, कोलंबिया, आयरलैंड, पुर्तगाल, पोलैंड, मैक्सिको और वेनिजुएला के नागरिकों को भी एयरलिफ्ट किया गया। वहीं, इटली के 150 नागरिकों को इवेक्यूएट किया गया।

कनाडा : प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा- सरकार ने सूडान से अपने डिप्लोमैट्स को सुरक्षित निकाल लिया है।

सऊदी अरब : सऊदी अरब के 5 शिप 23 अप्रैल को 158 लोगों को लेकर जेद्दाह पहुंचे। इसमें 91 सऊदी अरब के नागरिक थे। भारत समेत पाकिस्तान, कुवैत, कतर, UAE, मिस्र, ट्यूनीशिया, बुल्गारिया, बांग्लादेश, फिलिपींस, कनाडा, बुर्किना फासो के नागरिकों को भी रेस्क्यू किया गया।

अमेरिका : 23 अप्रैल को अमेरिकी एंबेसी के करीब 100 डिप्लोमैट्स और उनके परिवार को सुरक्षित निकालने के लिए मिलिट्री के एयरक्राफ्ट से एयरलिफ्ट किया गया। अमेरिकी एंबेसी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। यहां सभी काम रोक दिए गए हैं। सूडान में अमेरिकी दूतावास के काम दोबारा कब शुरू किए जाएंगे, इस बारे में भी नहीं बताया गया।

सूडान के लोग देश छोड़ रहे
यूनाइटेड नेशन्स (UN) के मुताबिक, लड़ाई के चलते इलाकों में पानी और बिजली की सप्लाई रुक गई है। लोगों को खाने के लिए भोजन भी नहीं मिल रहा है। इसके चलते करीब 20 हजार लोगों ने देश छोड़ दिया है। इनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। इन्होंने पड़ोसी देश चाड में शरण ली है।

लड़ाई में 9 बच्चों की मौत, 50 से ज्यादा घायल
WHO के मुताबिक, सूडान में अब तक 9 बच्चों की मौत हो चुकी है। 50 से ज्यादा घायल हुए हैं। 11 अस्पतालों पर हमले हो चुके हैं। सूडान की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 20 मेडिकल फेसिलिटीज को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद इन्हें बंद कर दिया गया है। 12 और हेल्थ फेसिलिटीज को बंद किया जा सकता है। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का कहना है कि लड़ाई के चलते वो लोगों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

16 अप्रैल को हुई थी भारतीय की मौत
16 अप्रैल को एक भारतीय नागरिक अल्बर्ट ऑगस्टीन की मौत हुई थी। भारतीय मिशन ने ट्वीट कर बताया कि गोली लगने से अल्बर्ट की मौत हो गई। वो सूडान में डल ग्रुप कंपनी के लिए काम करते थे। भारत सरकार पहले ही सूडान में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर चुकी है। उन्हें घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। वहीं, 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल मीटिंग करते हुए सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए इमरजेंसी प्लान तैयार रखने की बात कही।

सूडान में फंसे हैं करीब 4,000 भारतीय नागरिक
सूडान में चार हजार भारतीय रहते हैं, जो अब भी फंसे हुए हैं। इस लड़ाई का केंद्र बनी राजधानी खार्तूम में ही भारत के करीब डेढ़ हजार नागरिक रहते हैं। वहीं, सूडानी शहर अल-फशेर में कर्नाटक के हक्की-पिक्की आदिवासी समुदाय के 31 लोग फंसे हैं। ये लोग आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी बेचने के लिए सूडान गए थे। इनमें से 19 लोग कर्नाटक के हुनसूर, 7 शिवामोगा और 5 लोग चन्नागिरी के रहने वाले हैं।

सूडान में फंसे भारतीयों में से एक एस. प्रभू ने इंडियन एक्सप्रेस से फोन पर बात की थी। उसने कहा था- हम पिछले 4-5 दिनों से एक किराए के मकान में फंसे हुए हैं। खाना या पीने के लिए कुछ भी नहीं है। बाहर से लगातार धमाकों की आवाज आ रही है। कोई मदद करने को तैयार नहीं है

5 पॉइंट्स में समझें सूडान में हिंसा की वजह…

  • सूडान में मिलिट्री और पैरामिलिट्री के बीच वर्चस्व की लड़ाई है। 2019 में सूडान के तत्कालीन राष्ट्रपति ओमर अल-बशीर को सत्ता से हटाने के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया।
  • अप्रैल 2019 में सेना ने राष्ट्रपति को हटाकर देश में तख्तापलट कर दिया, लेकिन इसके बाद लोग लोकतांत्रिक शासन और सरकार में अपनी भूमिका की मांग करने लगे।
  • इसके बाद सूडान में एक जॉइंट सरकार का गठन हुआ, जिसमें देश के नागरिक और मिलिट्री दोनों का रोल था। 2021 में यहां दोबारा तख्तापलट हुआ और सूडान में मिलिट्री रूल शुरू हो गया।
  • आर्मी चीफ जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान देश के राष्ट्रपति और RSF लीडर मोहम्मद हमदान डागालो उपराष्ट्रपति बन गए। इसके बाद से RSF और सेना के बीच संघर्ष जारी है।
  • सिविलियन रूल लागू करने की डील को लेकर मिलिट्री और RSF आमने-सामने हैं। RSF सिविलियन रूल को 10 साल बाद लागू करना चाहती है, जबकि आर्मी का कहना है कि ये 2 साल में ही लागू हो जाना चाहिए।

Source: Bhaskar News

Are you Looking for Mechanical Engineer | Electrical Engineer | Architecture Engineer | Civil Engineer

CNC programming services in Jharkhand | CAD Designer in India | 3D Modeling Services in Jharkhand | 3D Product Design Services in India | Part Drawing Services in Jharkhand | Concept Engineering Services in Jamshedpur Jharkhand | AutoCAD services in Jharkhand | Concept Drawing Services in Jharkhand | Architecture Design services in Jharkhand | Plan Design Services in Jharkhand | Solid works services in Nagpur | Best Engineering services company in India | Structure Drawing Services in Jharkhand | MEP Services in Jharkhand | Piping Design Services in Jharkhand | Machine design services in India | CAD Services in Jharkhand | Mechanical Engineering Services in Jharkhand | Civil Construction Services in Jharkhand | Home Naksha Drawing in Ranchi Jharkhand | Naksha Drawing in Ranchi | Shed Design Services in Jharkhand Plant Design Services in Jharkhand | Electrical Engineering Services in Jharkhand|

Read the latest and breaking Hindi news | English News on अब पाएं सबसे निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज खबरें, सिर्फ WWW.THEINSIGHTTODAY.COM पर. Get live Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more..

Read Latest News on your Mobile app so Download Mobile app The Insight Today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *