मालदीव आर्थिक संकट: चीन परस्त मुइज्जू ने देश को किया बेहाल, कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए लेना पड़ा कर्ज
भारत से दुश्मनी करके चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने पर्यटन के स्वर्ग माने जाने वाले मालदीव की आर्थिक स्थिति को बिगाड़ दिया है। मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिससे सरकारी कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए पैसे की कमी हो गई है।
मालदीव के समाचार पोर्टल अधाधू के अनुसार, मुइज्जू सरकार ने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए बैंक ऑफ मालदीव से 800 मिलियन एमवीआर का कर्ज लिया है। एक विश्वसनीय स्रोत के हवाले से अधाधू ने बताया कि यह कर्ज मालदीव के वित्त मंत्रालय को जारी किया गया है।
विशेषज्ञों ने मालदीव की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को लेकर चेतावनी भी दी है। यह स्थिति तब आई है जब भारत ने मालदीव को 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कर्ज की अदायगी के लिए एक साल की मोहलत दी है।

भारत ने मालदीव को कर्ज चुकाने में दी मोहलत
मालदीव को पिछले महीने 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कर्ज का भुगतान करना था, लेकिन आर्थिक संकट के चलते राष्ट्रपति मो मुइज्जू ने भारत सरकार से मोहलत की मांग की। जून 2024 में, मुइज्जू सरकार ने वित्तीय संकट से निपटने के लिए खर्चों में कटौती करने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा था कि “हमने राज्य के खर्च को कम करने के लिए कई उपाय लागू करने का फैसला लिया है,” जिसमें राजनीतिक पदों की संख्या कम करना, लागत में कटौती और विभिन्न आयोजनों को स्थगित करना शामिल था।
मालदीव में आर्थिक संकट का जिम्मेदार कौन?
विशेषज्ञों का मानना है कि मालदीव में आर्थिक संकट के पीछे सरकारी खर्चों में वृद्धि मुख्य कारण है। राष्ट्रपति मुइज्जू ने सत्ता में आते ही तुर्की से 37 मिलियन अमेरिकी डॉलर में ड्रोन खरीदा, जो संकट को और बढ़ाने वाला कदम साबित हुआ। इस साल की शुरुआत में, मालदीव ने भारत को 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कर्ज का भुगतान ब्याज सहित किया, जबकि उस समय इसे चुकाने की कोई बाध्यता नहीं थी।
Source: Abp news
Read the latest and breaking Hindi news | English News on अब पाएं सबसे निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज खबरें, सिर्फ WWW.THEINSIGHTTODAY.COM पर।. Get live Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more..Read Latest News on your Mobile app so Download Mobile app The Insight Today