डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति को दुनिया के सबसे पावरफुल नेता के रूप में जाना जाता है। उन्हें बेहतरीन सैलरी के साथ कई खास सुविधाएं भी मिलती हैं। आइए जानते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति को कितनी सैलरी और क्या-क्या सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति को कितनी सैलरी मिलती है?
अमेरिकी राष्ट्रपति को हर साल $400,000 (लगभग 3.36 करोड़ रुपये) की सैलरी मिलती है। यह वेतन 2001 में अमेरिकी कांग्रेस द्वारा निर्धारित किया गया था। संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान उनकी सैलरी में कोई बदलाव नहीं किया जाता।
सैलरी के साथ मिलते हैं शानदार भत्ते
राष्ट्रपति को सैलरी के अलावा कई भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं, जैसे $50,000 (लगभग 42 लाख रुपये) का खर्चा भत्ता, $100,000 (लगभग 84 लाख रुपये) का टैक्स-फ्री यात्रा भत्ता, और $19,000 (लगभग 16 लाख रुपये) का मनोरंजन भत्ता। इन सभी भत्तों के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति को हर साल लगभग $569,000 (लगभग 4.78 करोड़ रुपये) मिलते हैं। हालांकि, खर्चा भत्ते में से बची हुई राशि को सरकारी खजाने में जमा करना होता है।

रहने और यात्रा की सुविधाएं भी फ्री
राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस में रहने की मुफ्त सुविधा मिलती है। इसके अलावा, वे राष्ट्रपति की विशेष लिमोज़ीन ‘द बीस्ट’, हेलीकॉप्टर ‘मरीन वन’, और हवाई जहाज ‘एयर फोर्स वन’ जैसी सुविधाओं का भी उपयोग करते हैं।
व्हाइट हाउस की सजावट के लिए अलग भत्ता
हर नए राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस की सजावट के लिए $100,000 (लगभग 84 लाख रुपये) का भत्ता दिया जाता है।
Source: Abp live
Read the latest and breaking Hindi news | English News on अब पाएं सबसे निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज खबरें, सिर्फ WWW.THEINSIGHTTODAY.COM पर।. Get live Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more..Read Latest News on your Mobile app so Download Mobile app The Insight Today