Responsive Menu
Add more content here...

BTS के 10 साल, कोरोना में भी कमाए 5 अरब:गानों से हर साल साउथ कोरिया कमाता है 2.96 लाख करोड़ रुपए

Spread the love

साउथ कोरिया के पॉपुलर म्यूजिक बैंड BTS के 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर 9 जून को BTS ने नया सिंगल गाना टेक टू रिलीज किया है। ये गाना रिलीज के चंद दिनों बाद ही 20 जून को बिलबोर्ड ग्लोबल 200 में टॉप पर आ चुका है। ऐसा करते हुए BTS ने रिकॉर्ड कायम कर लिया है।

के-पॉप म्यूजिक बैंड BTS के गानों के फैंस दुनिया भर में हैं। BTS का पूरा नाम है- बुलेट प्रूफ बॉय स्काउट्स। इस साल BTS पॉप ग्रुप की 10वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की जा रही है। इस मौके पर साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में सियोल टावर, सियोल सिटी हॉल और 123 मंजिला लोटे वर्ल्ड टावर जैसी कई इमारतों को पर्पल लाइट्स से सजाया गया है।

इतना ही नहीं, कोरियाई सरकार ने सियोल में BTS से जुड़े खास स्पॉट्स को टूरिस्ट स्पॉट मार्क कर दिया है। ये वो जगहें हैं जहां BTS ग्रुप ने म्यूजिक वीडियो रिकॉर्ड किए हैं या परफॉर्म किया है। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया गया है। दरअसल, लोगों के बीच BTS के गानों को लेकर जितना क्रेज है, इनका उतना ही इम्पैक्ट साउथ कोरिया की इकोनॉमी पर भी है।

BTS दुनिया भर में इतना पॉपुलर क्यों है, इनका देश की इकोनॉमी में कितना कॉन्ट्रिब्यूशन है और इन सिंगर्स के बैंड से अलग होकर मिलिट्री सर्विस जॉइन करने से साउथ कोरिया की इकोनॉमी पर कितना असर पड़ेगा, आइए जानते हैं…

2022 से BTS ने बैंड के तौर पर परफॉर्म नहीं किया है। ये सिंगर्स जल्द ही साउथ कोरियाई मिलिट्री में कंपल्सरी सर्विस देने के लिए बैंड से अलग हो जाएंगे। दरअसल, साउथ कोरिया में 18 से 35 साल की उम्र के बीच शारीरिक तौर पर फिट हर आदमी को मिलिट्री में 18-21 महीने की सर्विस देना जरूरी है।

कई इकोनॉमिक एक्सपर्ट्स BTS के डिफेंस में शामिल होने के खिलाफ हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर BTS सिंगर्स बैंड से अलग होकर डिफेंस में जाते हैं तो देश की इकोनॉमी को खासा नुकसान हो सकता है। बैंड के सिंगर जे होप ने इस साल अप्रैल में कोरिया की कंपल्सरी मिलिट्री सर्विस जॉइन कर ली। पिछले साल ग्रुप के सबसे सीनियर सिंगर जिन 30 साल की उम्र में डिफेंस सर्विस जॉइन करने वाले पहले BTS सिंगर बन गए थे।

जहां कोरियन नहीं बोली जाती, वहां कोरियन गानों के सबसे ज्यादा फैंस

ये सिंगर्स कोरियन भाषा में गाने गाते हैं। इसके बावजूद BTS के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स उन देशों में हैं जहां कोरियन नहीं बोली जाती है। दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में भी कोरियन 13वें नंबर पर है। इसके बावजूद फिलीपींस, इंडोनेशिया, ब्राजील, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया, अमेरिका और भारत जैसे देशों में भी BTS के सबसे ज्यादा फैंस हैं।

7 सिंगर्स का बैंड है BTS

BTS बैंड में 7 सिंगर्स हैं- किम नामजून (RM), किम सोक-जिन, मिन युंगी (सुगा), जंग हो-सोक (जे-होप), पार्क जिमिन, किम तह्युंग (वी), जंगकूक। 2010 में बने इस बैंड को बैंगटन सोनयोनडान के नाम से भी जाना जाता है। 2013 में BTS ने इंग्लिश में अपना नाम बुलेटप्रूफ बॉय स्काउट्स से बदलकर बियॉन्ड द सींस कर लिया था।

लैंग्वेज बैरियर होने के बावजूद BTS के गानों ने म्यूजिक इंडस्ट्री में ढेरों वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 2023 में BTS को 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के बेस्ट म्यूजिक वीडियो कैटेगरी में तीसरी बार नॉमिनेशन मिला था। इसके अलावा BTS के सिंगर्स UN के साथ मिलकर हिंसा के खिलाफ ग्लोबल कैंपेन भी चला रहे हैं। BTS ने UNICEF के ग्लोबल एम्बेसडर के तौर पर यूनाइटेड नेशन्स में अपने गाने लव योरसेल्फ की थीम पर स्पीच भी दी थी।

BTS ने साउथ कोरिया की इकोनॉमी और टूरिज्म को कितना बदला, इस पर एक नजर..

साउथ कोरिया के लिए खजाने से कम नहीं है BTS

BTS की पॉपुलैरिटी की वजह से कोरियाई कल्चर, इकोनॉमी और इंडस्ट्री को फायदा हुआ है

साउथ कोरिया की इकोनॉमी में BTS का कितना कॉन्ट्रिब्यूशन है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसका जिक्र करने के लिए देश में एक खास शब्द ईजाद कर लिया गया है- बैंगटन इकोनॉमी। इस वजह से BTS को नेशनल ट्रेजर भी कहा जाता है। BTS साउथ कोरिया के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।

सरकारी कोरियन फाउंडेशन के मुताबिक 2018 तक कोरियन ह्ल्यु वेव यानी कोरियन टीवी शोज, म्यूजिक, क्लोथिंग और के-पॉप से जुड़ने वाले लोगों में 22% का इजाफा हुआ। 2022 में ये आंकड़ा करीब 17 करोड़ तक पहुंच गया है।

BTS की पॉपुलैरिटी की 6 वजहें :

BTS के ज़्यादातर गाने मेंटल हेल्थ, सेल्फ लव, स्कूल या वर्कप्लेस पर होने वाली बुलिंग और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे टॉपिक्स पर हैं। इनके म्यूजिक वीडियो में भी गाने के इमोशन को कहानी की तरह फिल्माया जाता है। इनके हर म्यूजिक वीडियो में कोई मैसेज जरूर होता है। इन सब फैक्टर के अलावा इन वजहों से BTS पॉपुलर है:

  • स्टोरी टेलिंग : गानों और म्यूजिक वीडियो के जरिए लोगों की फीलिंग्स को बेहतरीन ढंग से बयां करते हैं। इफ यू वर मी गाने में BTS ने एक ऐसी लड़की की कहानी सुनाई जिसकी आंखों की रोशनी चली गई थी। इस म्यूजिक वीडियो में इस लड़की की भावनाओं को ‘अगर तुम मेरी जगह होते’ के नैरेटिव से दिखाया गया है।
  • गानों में कैची रैप का इस्तेमाल- बैंड गानों में कई तरह के रैप, साउंड और बीट्स का इस्तेमाल करता है। ये बीट्स इतने कैची होते हैं कि एक-बार सुनने के बाद ही किसी को भी याद हो सकते हैं। BTS के गाने स्मूथ लाइक बटर के म्यूजिक वीडियो पर 24 घंटे के अंदर 13 करोड़ व्यूज आए थे।
  • कॉस्टयूम और कलर सिलेक्शन- BTS अपने हर म्यूजिक वीडियो में विजुअल स्टोरी सुनाता है। गाने के आइडिया के हिसाब से BTS खासतौर पर ग्राफिक, कलर इफेक्ट, मेकअप और आउटफिट तय करते हैं। इसके अलावा इन सिंगर्स का चार्म, इनकी पर्सनैलिटी और इनका फैशन सेंस भी इन्हें औरों से अलग बनाता है।
  • BTS के सिंगर्स अपने वीडियोज में गाने के अलावा एक्टिंग और डांस भी करते हैं। ये सिंगर्स इंग्लिश, जापानी, मंडारिन, रशियन, स्वीडिश जैसी कई भाषाओं में अपने फैंस से बातचीत करते हैं।

BTS के फैंस नहीं ARMY है

BTS फैंस को आर्मी कहा जाता है। फिलीपींस, इंडोनेशिया, ब्राजील, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया, अमेरिका जैसे देशों में जहां कोरियाई भाषा नहीं बोली जाती, वहां भी BTS के कोरियन गाने सुने जाते हैं। इनके फैंस को ARMY कहा जाता है।

भारत में भी BTS ARMY काफी एक्टिव है। साउथ कोरिया में ब्लैकपिंक जैसे और भी के-पॉप म्यूजिक बैंड हैं जिनके लाखों फैंस हैं, लेकिन BTS ARMY सबसे खास है। दरअसल, BTS सिंगर्स अपने फैंस से पर्सनली मिलते हैं, उनकी परवाह करते हैं और उनसे काफी कनेक्टेड रहते हैं।

बदले में ARMY BTS के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहती है। BTS ARMY सिर्फ एक फैन ग्रुप होने से कहीं ज्यादा है। ये हर देश में एक कम्युनिटी की तरह काम करते हैं। लगभग हर देश में BTS ARMY सरकार के साथ चैरिटी प्रोग्राम से जुड़ी हुई है।

इसके अलावा ARMY ने समय-समय पर फ्लैश मॉब्स, स्पेशल स्क्रीनिंग में BTS मेंबर्स को कई बार एयरपोर्ट पर भीड़ में फंसने से बचाया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने BTS के गानों के जरिए मुश्किल समय में खुद को संभालने की कहानियां शेयर की हैं। हालांकि कई बार फैंस ने BTS के करीब आने के लिए हदें पार की हैं:

  • जापान में कॉन्सर्ट के दौरान BTS ने हिज होटल में रूम लिया था, उसी होटल में फैंस ने एक कमरा लिया। होटल के कॉरिडोर में शूटिंग के दौरान उनके रूम में घुसने की कोशिश की।
  • एक बार ARMY से जुड़े लोगों ने उस फ्लाइट की सभी सीटें बुक कर लीं जिसमें BTS के सिंगर्स ट्रैवल कर रहे थे। ये लोग हूडी और मास्क पहनकर फ्लाइट में बैठे और प्लेन की लैंडिंग होते ही सामान छोड़कर सिंगर्स का पीछा किया।
  • 42 साल के कार्ल म्कोइड ने करीब 2 लाख रुपए खर्च करके अपने शरीर पर BTS के 32 टैटू कराए। बाद में सिंगर के कहने पर उन्होंने ये सारे टैटू हटवा दिए।
  • पाकिस्तान से 13 साल की दो लड़कियां BTS से मिलने के लिए अपने घर से भाग कर साउथ कोरिया चली गई थीं।
  • 2013 में एक महिला ने अपने माथे पर अपने फेवरेट BTS सिंगर ड्रेक के नाम का टैटू कराया था।

खबरें और भी हैं…

Carry Minati Birthday: पढ़ाई में जीरो मगर यूट्यूब से कमाई कर बने करोड़पति, फिल्मों में भी हो चुकी यंग सेंसेशन कैरी मिनाटी की एंट्री

Ujjain Mahakal: महाकाल के गर्भगृह में 70 दिन प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध, प्रसाद के लड्डू लेना भी होगा महंगा

गृह मंत्री अमित शाह की बुलाई गई सवर्दलीय बैठक में कांग्रेस, टीएमसी,आरजेडी और BJP क्या कुछ बोली?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *