Responsive Menu
Add more content here...

Tata Business Empire: टाटा ग्रुप, टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स, जानें कैसे संचालित होता है भारत का दिग्गज कारोबारी समूह

Spread the love

रतन टाटा: टाटा ग्रुप को वैश्विक पहचान दिलाने वाले दिग्गज कारोबारी और समाजसेवी रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके जाने के बाद, टाटा ट्रस्ट्स की जिम्मेदारी उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को सौंपी गई है। हालांकि, टाटा संस की कमान अभी भी एन चंद्रशेखरन के हाथों में ही रहेगी।

टाटा ग्रुप, जो नमक से लेकर एयरलाइन तक के व्यापार में फैला हुआ है, से जुड़े कई शब्द आपने सुने होंगे जैसे टाटा संस, टाटा ट्रस्ट्स, और टाटा ग्रुप। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इनका एक-दूसरे से क्या संबंध है और ये एक-दूसरे से कैसे और कितना अलग हैं? आइए, आज हम आपको इन सभी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

165 अरब डॉलर का राजस्व और 365 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू टाटा ग्रुप की विभिन्न कंपनियों में लगभग 10 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है। वित्त वर्ष 2023-24 तक, टाटा ग्रुप का कुल राजस्व करीब 165 अरब डॉलर था। शेयर बाजार में टाटा ग्रुप की 26 कंपनियां 31 मार्च, 2024 तक लिस्टेड थीं, जिनकी कुल बाजार मूल्य 365 अरब डॉलर है।

टाटा संस (Tata Sons)

टाटा ग्रुप की होल्डिंग और प्रमोटर कंपनी टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड (Tata Sons Pvt Ltd) है। यह पहले एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) थी, लेकिन अब इसने अपना एनबीएफसी लाइसेंस भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को सरेंडर कर दिया है। इसके बाद से टाटा संस कोर इनवेस्टमेंट कंपनी (CIC) बन गई है। टाटा ग्रुप की हर कंपनी में टाटा संस की हिस्सेदारी होती है। आमतौर पर टाटा संस के चेयरमैन ही टाटा ग्रुप के चेयरमैन होते हैं। फिलहाल, यह जिम्मेदारी एन चंद्रशेखरन के पास है, जिन्होंने जनवरी 2017 में सायरस मिस्त्री के बाद यह पद संभाला था।

टाटा संस की स्थापना 1917 में मुंबई में हुई थी। यह टाटा ट्रेडमार्क की भारत और विदेशों में मालिक है। इस ट्रेडमार्क का उपयोग करने वाली सभी कंपनियों को टाटा के कोड ऑफ कंडक्ट और बिजनेस मॉडल का पालन करना अनिवार्य होता है। टाटा संस के एक प्रमुख शेयरधारक शपूरजी पलोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) हैं, जिनके पास कंपनी की लगभग 18.5% हिस्सेदारी है।

टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts)

टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा संस में 66% हिस्सेदारी है, और इसमें टाटा परिवार के सदस्य शामिल होते हैं। यह टाटा ग्रुप की परोपकारी संस्था है, जिसके तहत कई ट्रस्ट काम करते हैं। ये ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, और रोजगार जैसे क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। प्रमुख ट्रस्टों में सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (Sir Dorabji Tata Trust) और सर रतन टाटा ट्रस्ट (Sir Ratan Tata Trust) शामिल हैं, जो समाज के विकास और उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Source: Abp news

Read the latest and breaking Hindi news | English News on अब पाएं सबसे निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज खबरें, सिर्फ WWW.THEINSIGHTTODAY.COM पर. Get live Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more..Read Latest News on your Mobile app so Download Mobile app The Insight Today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *