Responsive Menu
Add more content here...

झारखंडी युवक ने फैलाई थी तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों को पीटने की अफवाह, बोला- फेमस होना था

Spread the love

तमिलनाडु पुलिस ने झारखंड-बिहार के प्रवासी श्रमिकों के साथ मारपीट का फेक वीडियो शेयर करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया युवक झारखंड का रहने वाला है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

पिछले दिनों तमिलनाडु में झारखंड, बिहार और यूपी के प्रवासी श्रमिकों को हिंदी बोलने पर पीटने और प्रताड़ित किए जाने की खबरें सुर्खियों में रही थी। झारखंड, बिहार और यूपी विधानसभा में भी यह मामला गुंजा। तीनों ही राज्यों में विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया तो वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी चर्चा रही। हालांकि, जांच-पड़ताल के बाद चेन्नई और तिरुपुर में प्रवासी श्रमिकों के साथ मारपीट की बात महज कोरी अफवाह साबित हुई।

तमिलनाडु पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों के साथ मारपीट मामले में अब तमिलनाडु पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। तमिलनाडु पुलिस ने झारखंड-बिहार के प्रवासी श्रमिकों के साथ मारपीट का फेक वीडियो शेयर करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया युवक झारखंड का रहने वाला है। हालांकि, तमिलनाडु पुलिस ने खुलासा नहीं किया है कि अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया युवक प्रदेश के किस जिले का रहने वाला है। युवक का नाम मनोज यादव है।

सोशल मीडिया में वायरल हुए थे 2 वीडियो

दरअसल, तमिलनाडु के कोयंबटूर और तिरुपुर जिलों से 2 वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। दावा किया गया था कि यहां झारखंड और बिहार के प्रवासी श्रमिकों के साथ मारपीट हो रही है। मनोज ने वायरल वीडियो में कहा था कि तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों को हिंदी बोलने पर मारा जा रहा है। मनोज और उसके साथ खड़े अन्य लड़कों ने बकायदा राज्य सरकार से सहायता तक मांगी थी। गौरतलब है कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रवासी श्रमिकों में डर बैठ गया।

बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक तमिलनाडु छोड़ वापस लौटने लगे। इसकी वजह से तमिलनाडु की कई फैक्ट्रियों में नकारात्मक असर पड़ा। लघु एवं कुटीर उद्योगों पर इसका विपरित असर हुआ और कई बंद होने की कगार पर पहुंच गई।

मनोज यादव ने किया है चौंकाने वाला खुलासा

गिरफ्तारी के बाद मनोज यादव ने वायरल वीडियो पर चौंकाने वाला खुलासा किया। बकौल तमिलनाडु पुलिस, मनोज ने बताया कि उसने और उसके दोस्तों ने फेमस होने के इरादे से ऐसा किया था। अब तांबरम सिटी पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मनोज यादव ने पुलिस को यह भी बताया कि वह तमिलनाडु में पिछले 26 वर्षों से रह रहा है। उसे कोई परेशानी नहीं है। बस, लोकप्रियता के लालच में उसने ऐसा किया। मनोज यादव ने माफी भी मांगी है।

input: Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *